Home डेली न्यूज़ कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा

20
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के सिटी कोतवाली के पीछे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव की शुरूआत कलश यात्रा के साथ रविवार को हो गई है। कथा पं. अनिल कुमार शास्त्री के मुखारबिंद से श्रद्धालुओं को सुनाई जाएगी।समाजसेवी गिरजा पाटकर ने बताया कि कोतवाली के पीछे वार्ड नं.28 में प्रतिवर्ष श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाता है। यह कथा का 15वां वर्ष है। रविवार से श्रीमद् भागवत कथा शुरू हो गई है। इसी उपलक्ष्य में नर्मदेश्वर मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। यह कथा प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। श्री पाटकर ने बताया कि वृंदावन धाम से पधारे कथाव्यास पं. अनिल कुमार शास्त्री के मुखारबिंद से श्रद्धालु कथा का रसपान 23 मार्च तक करेंगे। 24 मार्च को भण्डारे के साथ कथा का समापन होगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here