Home डेली न्यूज़ शीलिंग किड्स में ग्रेजुएशन डे के साथ हुआ डे केयर सेंटर का...

शीलिंग किड्स में ग्रेजुएशन डे के साथ हुआ डे केयर सेंटर का शुभारंभ

49
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर नगर के विद्यालय शीलिंग किड्स में 17 मार्च को शीलिंग किड्स का नवीन रूप वातानुकूलित क्लासेस, टॉयस लाइब्रेरी, माइंड लैब एवं  डे केयर सेंटर का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष ज्योति चौरसिया द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि पार्षद एवं शीलिंग स्कूल गवर्निंग बॉडी की उपाध्यक्ष शिवानी चौरसिया, अध्यक्ष दीप्ति अग्रवाल, लीनेस अध्यक्ष नीलम रावत, गहोई समाज महिला मंडल वर्तमान अध्यक्ष मंजू बिलैया, निवर्तमान अध्यक्ष संगीता टिकरिया, लॉयंस क्लब छतरपुर के सचिव लॉयन एन.पी. तिवारी, संघ से धर्मेंद्र गुप्ता, संगम सेवालय से विपिन अवस्थी ने मंच को सुशोभित किया। विद्यालय के एमडी संजीव आर नगरिया ने अपने भाषण में अतिथियों के स्वागत के साथ-साथ विद्यालय के 25 वर्ष पूर्ण होने पर अपनी विकास यात्रा एवं समय के साथ चलने और शिक्षा के क्षेत्र में नये मानदंड स्थापित करने के अपने उद्देश्य जैसे बच्चों को खिलौनों के माध्यम से टीवी एवं मोबाइल से किस तरह दूर रखा जा सकता है, माइंड लैब से कैसे बच्चों के दिमाग को विकसित करना आदि गतिविधियों से भी अवगत कराया।मुख्य अतिथि ने कहा कि स्कूल कि इस पहल से सरकारी नौकरी एवं कामकाजी अभिभावकों के लिए बहुत ही सहूलियत मिलेगी। शिवानी चौरसिया ने कहा कि शीलिंग परिवार हमेशा कुछ न कुछ नया करता है स्कूल द्वारा बच्चों में मोबाइल एवं टीवी की लत को कम करने का प्रयास किया है यह प्रयास स्कूल को बहुत उचाईयों तक ले जायेगा। इसके बाद अतिथियों द्वारा शीलिंग किड्स का नवीन रूप का फीता काट कर उद्घाटन किया गया। समारोह में बच्चों ने सेल्फी पॉइंट पर आनंद लेते हुए फोटोग्राफी करवाई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here