Home डेली न्यूज़ हाइवे पर कचरा फेंक रही नगर पालिका

हाइवे पर कचरा फेंक रही नगर पालिका

80
0
Jeevan Ayurveda

ससाधनयुक्त कचरा प्रसंस्करण केन्द्र का उपयोग बंद

छतरपुर। शहर में स्वच्छता को लेकर किए जा रहे दावों की पोल खोलती तस्वीरें सामने आ रही हैं जहां नगर पालिका के सफाई कर्मचारी नौगांव रोड पर सड़क किनारे कचरा फेंक रहे हैं जबकि उक्त कचरा प्रसंस्करण केन्द्र भेजा जाना चाहिए। इसी तरह शहर के गली-मोहल्लों में भी कई-कई दिनों तक कचरा पड़ा रहता है।नगर पालिका सीएमओ माधुरी शर्मा ने कहा कि स्वच्छता में नागरिकों और कर्मचारियों का जब समन्वय होगा तभी हम शहर को स्वच्छ, सुंदर बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का जो प्रतिदिन का कार्य है वह तो किया ही जाता है इसके साथ ही परिषद की बैठक होने वाली है जिसमें 25 तरह के जुर्माने की राशि निर्धारित करवाई जाएगी। जिससे जो लोग सड़क पर कचरा फेंकते, खुले में डालते हैं, थूकते हैं, गीला-सूखा अलग नहीं करते, यलो स्पॉट, रेड स्पॉट इस प्रकार की गंदगी फैलाते हैं उन पर विभिन्न प्रकार के जुर्माने लगाए जाएंगे। जब तक लोगों में भय नहीं होगा तब तक नागरिकों में प्रथा को बदलने की शुरूआत नहीं होती है। इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में नपा द्वारा कुछ मशीनों का क्रय भी किया जा राह है। मेन रोड पर स्वीपिंग मशीन से कार्य कराया जा रहा है साथ ही नपा ने दो जेसीबी मशीनें क्रय करने की बात कही है। वहीं सीएमओ ने कहा कि आपके द्वारा यह बात संज्ञान में लायी गई है कि नौगांव रोड पर नगर पालिका के कचरा वाहन सड़क किनारे कचरा फेंक रहे हैं। इस तरह की लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here