
छतरपुर। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय छतरपुर मध्य प्रदेश में दिनांक 08/02/2024 को ग्लोकल् हेल्थ केयर एनएचएम टैली मेडिसिन के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल की प्रभारी प्रतीक्षा तिवारी द्वारा किया गया, जबकि इंटरव्यू ग्लोकल् हेल्थ केयर एनएचएम टैली मेडिसिन के जिला समन्वयक मोहित श्रीधर द्वारा लिया गया। इसमें विश्वविद्यालय के अतिरिक्त अन्य संस्थानों के पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।ग्लोकल् हेल्थ केयर एनएचएम टैली मेडिसिन डिजिटल मेडिसिन; ई-हेल्थ; मोबाइल हेल्थ) टेलीमेडिसिन, दूर रहकर दी जाने वाली स्वास्थ्य देखभाल है, जो आमतौर पर टेलीफ़ोन या इंटरनेट पर दी जाती है। यह भारत में युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के अवसर प्रदान करने के लिए काम करता है। टेलीमेडिसिन योजना के तहत चर्म फिजिशियन न्यूरो ऑर्थागायनी व शिशु रोग संबंधी सेवाएं ली जा सकती है। राज्य में मरीजों को कम समय व कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई टेलीमेडिसिन सेवा से व्यक्तियों को सुपर स्पेशलिटी सेवाएं मिल रही हैं।श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के कुलसचिव विजय सिंह ने इस प्लेसमेंट ड्राइव की सफलता के लिए प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल और ग्लोकल् हेल्थ केयर एनएचएम टैली मेडिसिन को बधाई देते हुये कहा कि इस तरह के प्लेसमेंट ड्राइव से छात्रों को अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है जिससे उन्हें अच्छी नौकरी पाने में मदद मिलती है। ग्लोकल् हेल्थ केयर एनएचएम टैली मेडिसिन के जिला समन्वयक मोहित श्रीधर ने कहाँ की वो श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से हमें प्रभावित किया है। हमें खुशी है कि हमने 53 छात्रों का चयन किया है जिन्हें ग्लोकल् हेल्थ केयर एनएचएम टैली मेडिसिन में लैब टेक्निशियन पदों पर नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये छात्र ग्लोकल् हेल्थ केयर एनएचएम टैली मेडिसिन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. बृजेन्द्र सिंह गौतम, चेयरमेन डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह गौतम, कुलपति डॉ. अनिल कुमार धगट, उपकुलपति गिरीश त्रिपाठी, कुलसचिव विजय सिंह, उपकुलसचिव डॉ. मेघना मिश्रा ने इस प्लेसमेंट की सफलता के लिए शुभकामनाऐं प्रेषित कीं।








