Home डेली न्यूज़ न्यायालय ने सीएमओ के केबिन की कराई कुर्की

न्यायालय ने सीएमओ के केबिन की कराई कुर्की

28
0
Jeevan Ayurveda

नाली न बनवाने से पीडि़त ने ली थी अदालत की शरण

छतरपुर। छत्रसाल चौराहे के पास रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा नगर पालिका से नाली बनवाने को लेकर कई बार कहा गया लेकिन नपा द्वारा उसके घर के पास नाली नहीं बनाई गई। परेशान होकर आवेदक ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने शनिवार को नगर पालिका सीएमओ के खिलाफ कुर्की का आदेश जारी कर दिया था। इसी तारतम्य में सोमवार को न्यायालयीन कर्मचारी रमेश प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में अन्य कर्मचारियों ने नगर पालिका छतरपुर पहुंचकर सीएमओ माधुरी शर्मा के केबिन से उनकी कुर्सी, 6 कुर्सी अलग से, टेबिल, 2 पंखा, ए.सी. जब्त कर ली है। वहीं कुर्की की जानकारी लगने पर सीएमओ माधुरी शर्मा मौके से गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गईं। ज्ञात हो कि उक्त आदेश प्रथम श्रेणी न्यायाधीश अरविंद सिंह गुर्जर द्वारा दिया गया है। क्या था मामलाआवेदक काशीप्रसाद साहू का भवन छत्रसाल चौराहा महल रोड जिला चिकित्सालय के सामने स्थित है। जिसमें स्थित दुकान में आवेदक का पुत्र जीतेन्द्र साहू महाजन मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान संचालित करता है। वर्ष 2016 के सितम्बर माह में छत्रसाल चौराहा से महल रोड की ओर पूर्व दिशा में आर.सी.सी. का फुटपाथ बनाया गया, किन्तु अन्य मिठाई व फल विक्रेता द्वारा दक्षिण से उत्तर की ओर बहाए जाने वाले गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। जिससे बरसात का पानी जमा हो रहा है। नवनिर्मित फुटपाथ के आगे कच्चा सेपटिक टेंक बना है दुकान के आस-पास गंदा पानी जमा हो रहा है। आवेदक द्वारा न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया और समस्त दस्तावेज प्रस्तुत किए गए जिसके जवाब में नपा सीएमओ ने न्यायालय में जवाब दिया कि नगरपालिका छतरपुर द्वारा छत्रसाल चौराहा महल रोड जिला चिकित्सालय के सामने बह रहे गंदे पानी की निकासी के लिए समुचित व्यवस्था कर दी गई है। इसके बाद नपा द्वारा वहां कोई नाली निर्माण नहीं कराया गया बल्कि उक्त आवेदक के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया गया था। इस पर आवेदक काशी प्रसाद साहू ने न्यायालय को फिर अवगत कराया। न्यायालय ने आदेश जारी कर नपा सीएमओ के खिलाफ कुर्की का आदेश पारित किया था।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here