Home डेली न्यूज़ पुलिस ने जुआ खेलते हुए जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा...

पुलिस ने जुआ खेलते हुए जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

35
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। अवैध जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के पालन में 2 फरवरी को कस्बा नौगांव में भ्रमण के दौरान वीरेन्द्र कालोनी नौगांव में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि भड़ार नदी के किनारे कुछ व्यक्ति ताश पत्तो से हार जीत का दाव लगाकर अवैध जुआ खेल रहे हैं। थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक सतीश सिंह पुलिस बल के साथ भड़ार नदी के पास पहुंचे तो कुछ लोग ताश-पत्तों से जुआ खेलते दिखाई दिये। जिन्हें छुपते-छुपाते घेराबंदी कर पकडा और उनके द्वारा खेले जा रहे जुआ के फड़ से कुल 2900 रूपये एवं ताश के 52 पत्ते पाये जाने से उक्त व्यक्तियों से उनके प्रथक-प्रथक नाम पता पूछा, पूछताछ पर आरोपी उम्र 32 साल निवासी हनुमान टौरिया के पीछे छतरपुर, आरोपी उम्र 32 साल निवासी सर्किट हाउस के पीछें वार्ड क्र 38 छतरपुर, आरोपी उम्र 20 साल निवासी वार्ड क्र 38 सर्किट हाउस के पीछे छतरपुर का होना बताया एवं थाना रिकार्ड, आस पास के थाना के रिकार्ड से ज्ञात हुआ कि आरोपी उम्र 32 साल निवासी हनुमान टौरिया के पीछे छतरपुर का जिला दण्डाधिकारी छतरपुर के आदेश से 9 अक्टूबर 23 से जिला बदर घोषित है जिसे विधिवत गिरफ्तार किया जाकर धारा 188 भादवि, म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 का अपराध प्रथक से पंजीबद्ध किया गया। जिला बदर आरोपी सहित अन्य आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत प्रथक से प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। जिला बदर आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here