Home डेली न्यूज़ राज्य शिक्षा केन्द्र ने की सहायक परियोजना समन्वयक नीरज खरे की प्रशंसा

राज्य शिक्षा केन्द्र ने की सहायक परियोजना समन्वयक नीरज खरे की प्रशंसा

87
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक धनराजू एस ने शिक्षा विभाग छतरपुर के सहायक परियोजना समन्वयक (अकादमिक) नीरज खरे को राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा सत्र 2023-24 में कक्षा 2 से 8 के लिए आयोजित ओलम्पियाड प्रतियोगिता के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए प्रशंसा पत्र भेजा है। उन्होंने नीरज खरे द्वारा जिला स्तर पर किए गए उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए भविष्य में इसी प्रकार से विद्यार्थियों का भविष्य संवारने का प्रयास करने की अपेक्षा की तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा सत्र 2023-24 में कक्षा 2 से 8 के लिए आयोजित ओलम्पियाड प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 10 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छतरपुर जिले के छात्रों की उपस्थिति प्रदेश में पहले स्थान पर रही थी। राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलम्पियाड का आयोजन गत 11 एवं 12 जनवरी 2024 को सीहोर में किया गया, जिसमें प्रदेश के लगभग दो सैकड़ा चयनित प्रतिभागियों ने सहभागिता की। छतरपुर जिले में विभिन्न स्तरों पर आयोजित ओलम्पियाड प्रतियोगिता में नीरज खरे ने अथक प्रयास किया, परिणामस्वरूप प्रतियोगिता वृहद स्तर पर निर्विघ्न सम्पन्न हुई। संचालक राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा ऐप्स नीरज खरे को प्रशंसा पत्र प्राप्त होने पर जिला परियोजना समन्वयक अरुण शंकर पांडे,एपीसी वाई एन चतुर्वेदी, सुशील द्विवेदी, रमाशंकर गुप्ता, शत्रुघ्न सिंह,  कृष्णा पांडे एवं पीसी तिवारी, बी के  उपाध्याय, किरण मिश्रा ,राजेश सिंह, मंजू लाल अहिरवार, दान बहादुर पटेल सहित जिला शिक्षा केंद्र के समस्त कर्मचारियों ने बधाई दी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here