
छतरपुर। स्तुति बालगृह छतरपुर में पीठाधीश्वर महंत रतिराम महाराज ने अपने भक्तों के साथ संस्था में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रात: 9.15 बजे ध्वजारोहण किया। बच्चों ने उनके सामने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर संस्था स्टाफ व नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्तुति खरे ने किया।








