Home डेली न्यूज़ आरोपी की शिकायत करने पीडि़त परिवार पहुंचा एसपी कार्यालय

आरोपी की शिकायत करने पीडि़त परिवार पहुंचा एसपी कार्यालय

74
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गुलगंज थाना अंतर्गत ग्राम बौंकना के रहने वाले एक परिवार ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गांव के ही रहने वाले दबंगों की शिकायत की है। जानकारी के अनुसार प्रेमबाई पत्नि हरलाल पाल उम्र 60 वर्ष निवासी बौंकना ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए बताया कि विगत दिनांक 13 जनवरी 24 को जब वह सुबह के समय नित्यक्रिया के लिए जा रही थी तभी गांव के ही रहने वाले पर्वता पाल ने उसे रास्ते में रोककर गालियां देते हुए उस पर डण्डे से हमला कर दिया था जिसमें उसका सिर फट गया था और हाथ-पैर में भी चोटें आयीं थी जिसकी रिपोर्ट थाना गुलगंज में की गई थी लेकिन पुलिस ने आज तक पर्वता पाल को न ही गिरफ्तार किया है और न ही कार्यवाही नहीं की है जिससे पर्वता पाल उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। पीडि़त परिवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here