Home डेली न्यूज़ विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा

विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा

27
0
Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया इस यात्रा में लगभग 300 फीट लंबाई की तिरंगा पट्टी का उपयोग किया गया यह यात्रा लवकुशनगर के चंदला रोड के नवीन बस स्टैंड से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए छतरपुर रोड के सृजन महाविद्यालय में संपन्न हुई। इस यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भारत माता की आरती के साथ पूजन एवं स्वागत किया गया। आकर्षक भारत माता की झांकी,घोड़े,बग्गी के साथ एनसीसी की परेड करते हुए जवान अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के स्वाभिमान और सम्मान में इस तरीके से निकले की संपूर्ण नगर में प्रत्येक व्यक्ति भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे थे। विद्यार्थी परिषद के वार्षिक कार्यक्रम के तहत पूरे वर्ष में 15 अगस्त और 26 जनवरी स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के पूर्व तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता है इसलिए आज लवकुश नगर में विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने इस आयोजन को संपूर्ण समाज देशभक्तों के सहयोग से इस विशाल आयोजन को पूर्ण किया। इस यात्रा में सैकड़ो राष्ट्रभक्तों ने एक साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम का उद्घोष करते हुए अपने तिरंगे के सम्मान में लवकुशनगर की गलियों में राष्ट्रभक्ति के नारे गूज पड़े। इस यात्रा से आज नगर में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला राष्ट्र में निवासरत समस्त जाति संप्रदाय के लोग अपने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हैं और एक साथ भारत माता की जय के जय घोष करते हैं राष्ट्र प्रेम का यह अनूठा त्यौहार है विद्यार्थी परिषद की इकाई ने समस्त सहयोगी भाइयों को धन्यवाद प्रेषित किया एवं समस्त राष्ट्रभक्तों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here