Home डेली न्यूज़ 12 फिट का अजगर निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने सुरक्षित...

12 फिट का अजगर निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

102
0
Jeevan Ayurveda

घुवारा। घुवारा क्षेत्र के कचरा गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब खेत में काम कर रहे किसानों ने करीब 12 फिट लंबा अजगर देखा। देखते ही देखते गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग मौके पर पहुंचने लगे।किसानों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर संतोष कोंडर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम सुंदरम पाठक, ब्रजेश सोनी, कमलेश लोधी सहित मौके पर पहुंची। टीम ने अपनी सूझबूझ और सावधानी से अजगर को पकडऩे में सफलता हासिल की। वन विभाग के अमले ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर पास के जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग की तत्परता और साहस की सराहना की। बताया गया कि यह अजगर खेत के किनारे बने मेड़ के पास छिपा हुआ था, जिसे देखकर किसान भयभीत हो गए थे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here