Home डेली न्यूज़ सैय्या पर सोए भगवान लड्डू गोपाल, आज भरेगा हजारा

सैय्या पर सोए भगवान लड्डू गोपाल, आज भरेगा हजारा

48
0
Jeevan Ayurveda

श्रीराम प्रतिष्ठा के समय पर ही छतरपुर में होगी लड्डू गोपाल भगवान की प्रतिष्ठा
छतरपुर। अयोध्या में जिस समय भगवान राम के मंदिर में रामलला भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी ठीक उसी समय उसी मुहूर्त पर छतरपुर के पुलिस लाइन पर नवनिर्मित मंदिर में भगवान लड्डू गोपाल की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। 19 जनवरी से 22 जनवरी तक छतरपुर में लड्डू गोपाल मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। 19 जनवरी को कलश यात्रा के बाद 20 जनवरी को भगवान लड्डू गोपाल की प्रतिमा को सैय्यावास कराया गया। इसके पहले पुष्पाधिवास, अन्नाधिवास, पंचामृतवास भी कराया गया। आयोजन समिति के प्रमुख राकेश तिवारी ने बताया कि 21 जनवरी को आचार्य ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत हजारा भरने का विधान होगा। यहां 108 कलश में भरकर लाए गए अलग-अलग जल से भगवान का स्नान कराया जाएगा। 22 जनवरी को भगवान की प्राण प्रतिष्ठा उसी मुहूर्त पर होगी जिस पर अयोध्या में श्रीरामलला विराजमान होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी दिन भर चलेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here