Home डेली न्यूज़ ट्रैफिक मार्शल ने रैली निकालकर लोगों को बताए यातायात नियम

ट्रैफिक मार्शल ने रैली निकालकर लोगों को बताए यातायात नियम

29
0
Jeevan Ayurveda

नेहरू युवा केंद्र के दो दर्जन वॉलेंटियर कर रहे यातायात पुलिस का सहयोग

छतरपुर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करते हुए नेहरू युवा केन्द्र द्वारा अपनी ओर से दो दर्जन वॉलेंटियर प्रदान किए गए हैं जो रैली निकालकर लोगों को यातायात के नियम बता रहे हैं। इन वॉलेंटियर को यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक मार्शल नाम दिया गया है।यातायात प्रभारी सूबेदार दलवीर सिंह मार्को ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जो वॉलेंटियर दिए गए हैं उनके द्वारा शुक्रवार को आकाशवाणी तिराहा से छत्रसाल चौक तक रैली निकालकर वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त ट्रैफिक मार्शल (वॉलेंटियर) 11 जनवरी से 17 जनवरी तक यातायात पुलिस के जागरुकता अभियान में सहयोग करेंगे। आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में ट्रैफिक मार्शल रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here