Home डेली न्यूज़ स्वास्थ्य शिविर में ढाई सैकड़ा मरीजों का हुआ उपचार

स्वास्थ्य शिविर में ढाई सैकड़ा मरीजों का हुआ उपचार

38
0
Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। जनपद क्षेत्र के ग्राम सिलपतपुरा में संचालित पत्थर खदान ग्रेनाइट इंडिया के द्वारा ग्रामीणों के उपचार हेतु शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 262 मरीजों ने शामिल होकर इलाज कराया। मरीजों को उपचार के साथ-साथ दवाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लवकुशनगर बीएमओ डॉ. एसपी शाक्यवार रहे। उन्होंने स्वयं मरीजों को उपचार किया और रोगों से बचाव के उपाय बताए। नेत्र विभाग में पदस्थ रामहित चौबे ने 15 मरीजों को चिन्हित किया जिनका मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। इसके साथ ही करीब आधा सैकड़ा नेत्र रोगियों को कम दूरी के चश्मे बांटे गए। सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीजों को मल्टी विटामिन के कैप्सूल व सीरप दिए गए। इस अवसर पर ग्रेनाइट इंडिया के चरन चौरसिया, अपूर्व गुप्ता, अर्पित असाटी, मोहित जैन, राजेश गुप्ता, सुशील शिंदे, मैनेजर संदीप चौरसिया, सुपरवाइजर नरेश चौरसिया, प्रेमशंकर अवस्थी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here