Home डेली न्यूज़ कोतवाली पत्थर कांड का मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली गिरफ्तार

कोतवाली पत्थर कांड का मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली गिरफ्तार

21
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस ने न्यायालय से मांगी 3 दिन की रिमांड, मिली मंजूरी

छतरपुर। 21 अगस्त को छतरपुर के कोतवाली थाना पर मुस्लिम समाज द्वारा किए गए पथराव की घटना के बाद पिछले करीब एक सप्ताह से पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल मंगलवार को प्रकरण का मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली गुपचुप तरीके से न्यायालय में सरेंडर करने की फिराक में था, तभी पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई और शहजाद अली के न्यायालय पहुंचने से पहले ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे यातायात थाने के पास से गिरफ्तार कर लिया। शाम को पुलिस ने हाजी शहजाद अली को न्यायालय में पेश कर 3 दिन की रिमांड मांगी, जिसे न्यायालय द्वारा मंजूर कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले पुलिस अधीक्षक ने हाजी शहजाद अली सहित अन्य फरार आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।एसपी अगम जैन ने बताया कि घटना के बाद से हाजी शहजाद अली फरार था। उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें निरंतर प्रयास कर रहीं थीं। बीते रोज हाजी शहजाद अली को फरार घोषित कर उसके विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि हाजी शहजाद अली छतरपुर पहुंचकर गुपचुप तरीके से न्यायालय में सरेंडर करने जा रहा है। सूचना मिलते ही सीएसपी अमन मिश्रा और कोतवाली थाना प्रभारी टीआई अरविंद कुजूर अलर्ट हो गए तथा शहजाद के न्यायालय पहुंचने से पहले सागर रोड पर यातायात थाने के पास घेराबंदी कर उसे एक ई-रिक्शा से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया है कि जिस वक्त पुलिस ने हाजी शहजाद अली को गिरफ्तार किया उस वक्त शहजाद ने कंबल ओढ़कर अपने आपको छिपा रहा था। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक भी जनसुनवाई छोड़कर मौके पर पहुंच गए थे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here