Home डेली न्यूज़ युवक से की गई मारपीट, अस्पताल में भर्ती; गांव के चार युवकों...

युवक से की गई मारपीट, अस्पताल में भर्ती; गांव के चार युवकों पर आरोप

7
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर में एक युवक के साथ गांव के कुछ युवकों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सतीश नामक युवक का किसी बात को लेकर लखन, छोटू, राकेश और मनोज से कहा-सुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सतीश पर हमला कर मारपीट कर दी।इस घटना में सतीश के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीडि़त सतीश ने बताया कि घटना के बाद उसने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here