छतरपुर। मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बमीठा थाना क्षेत्र के कदोहा गांव निवासी जीतेन्द्र सिंह बुंदेला सुबह करीब 10:30 बजे पड़रिया के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग को गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही बेहोश हो गए।परिजनों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों में इस घटना से गहरा शोक व्याप्त है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रख दिया गया है।पुलिस ने सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर लिया है और ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। बमीठा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषी चालक को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।









