Home डेली न्यूज़ बीएसएफ के जवान पर मामला दर्ज, मारपीट के लगे आरोप

बीएसएफ के जवान पर मामला दर्ज, मारपीट के लगे आरोप

27
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 16 के घोसयाना मोहल्ले में घर में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां एक बीएसएफ के जवान और उसके बेटों पर पड़ोसी जगत सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। पूरी घटना सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पीडि़त ने उक्त मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है जिस पर बीएसएफ के जवान रामशंकर तिवारी सहित उसके 2 बेटों पर मामला दर्ज किया गया है।जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य को लेकर पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोप है कि फौजी और उसके बेटों ने पड़ोसी को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, घायल को पकड़कर घसीटते हुए घर के अंदर ले जाया गया, जहां उसके साथ जमकर मारपीट की गई। हमले में व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया और लहूलुहान हालत में मौके से किसी तरह जान बचाकर बाहर निकला।घटना के बाद घायल सीधे कोतवाली थाना पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद पहले से चल रहा था, लेकिन इस तरह की हिंसा से मोहल्ले में गहमागहमी का माहौल है।मामले बीएसएफ की जवान रामशंकर तिवारी का कहना है कि पड़ोसियों ने पहले मेरे परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी जिसे दिखने में पड़ोसी को पड़कर अपने अंदर ले गया था इसी बीच का हल्की कहा सुनी हो गई थी और अब वही मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।वहीं कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी का कहना है कि पीडि़त जगत सिंह की शिकायत पर एक व्यक्ति और उसके दो बेटों पर कोतवाली थाने में मामला मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। उसके 2 बेटे नाबालिक बताये जा रहे हैं, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here