Home डेली न्यूज़ बड़े पर्दे की नन्ही कलाकार माही सोनी ने छतरपुर की सड़कों पर...

बड़े पर्दे की नन्ही कलाकार माही सोनी ने छतरपुर की सड़कों पर उतरकर खोली स्वच्छता की पोल

48
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। फिल्मी दुनिया की चर्चित नन्ही कलाकार और छतरपुर के मातवाने मोहल्ला की निवासी माही सोनी ने शहर में फैली गंदगी और कचरे के ढेरों के खिलाफ आवाज बुलंद की है। 13 वर्षीय माही, जो पिछले 9 वर्षों से मुंबई में रहकर कई बड़े टीवी सीरियल बड़े पर्दे और फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं, दो साल बाद छतरपुर पहुंचीं तो यहां की बदहाल स्वच्छता व्यवस्था देखकर आहत हो गईं।माही अपने पिता विकास सोनी के साथ स्कूटी पर शहर की सड़कों पर निकलीं और फेसबुक पर लाइव आकर जगह-जगह फैली गंदगी को दिखाते हुए नगर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका सीएमओ माधुरी शर्मा से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं, 181 सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत को दबाव बनाकर बंद करवा दिया गया, जिससे निराश होकर उन्हें सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा।माही सोनी ने छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया सहित जनप्रतिनिधियों से शहर की सफाई व्यवस्था पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि छतरपुर उनका गृह नगर है और इसकी स्वच्छता के लिए आवाज उठाना उनका कर्तव्य है।उल्लेखनीय है कि माही सोनी ‘श्रीकृष्णाÓ, ‘मुस्कानÓ, ‘तुझसे है रफ्ताÓ, ‘अनुपमाÓ, ‘आपकी नजरों में समझाÓ, ‘वागले की दुनियाÓ, ‘विघ्नहर्ता गणेशÓ जैसे लोकप्रिय सीरियलों में अभिनय कर चुकी हैं। वहीं ‘बंटी बबलीÓ और ‘फौजी कॉलिंगÓ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपने अभिनय से पहचान बनाई है। बावजूद इसके, अपने शहर की गंदगी देखकर वह चुप नहीं रहीं और सड़क पर उतरकर स्वच्छता की अलख जगाई।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here