Home डेली न्यूज़ विधायक के पुत्र ने बुजुर्गों और अनाथ बच्चों के साथ मनाया नववर्ष

विधायक के पुत्र ने बुजुर्गों और अनाथ बच्चों के साथ मनाया नववर्ष

39
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया के पुत्र आर्यवीर पटैरिया ने अपने पिता के सेवाभावी पदचिह्नों पर चलते हुए नववर्ष 2026 का स्वागत बेहद सादगी और संवेदना के साथ किया। पारंपरिक तड़क-भड़क वाले आयोजनों और उत्सवों से दूर रहते हुए, आर्यवीर ने समाज के उस वर्ग के बीच खुशियां बांटीं, जिन्हें अपनों के साथ और स्नेह की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। इस मानवीय पहल के जरिए उन्होंने न केवल जरूरतमंदों की मदद की, बल्कि आधुनिक दौर की युवा पीढ़ी के सामने मानवता और संवेदनशीलता की एक नई मिसाल भी पेश की है। नववर्ष के पावन अवसर पर आर्यवीर पटैरिया स्थानीय अनाथ आश्रम और वृद्धाश्रम पहुँचे, जहाँ उन्होंने वहां रह रहे बच्चों और बुजुर्गों के साथ काफी समय बिताया। इस दौरान उन्होंने सभी के साथ अपनी खुशियां साझा कीं और बुजुर्गों का चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अनाथ बच्चों के बीच पहुँचकर आर्यवीर ने उन्हें उपहार और जरूरत की सामग्री वितरित की, जिससे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here