Home डेली न्यूज़ अज्ञात कारणों से महिला ने की आत्महत्या


अज्ञात कारणों से महिला ने की आत्महत्या

80
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। नगर से सटे उत्तरप्रदेश के महोबकंठ थाना क्षेत्र की सौंरा चौकी क्षेत्र में शनिवार को एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक डालचंद्र विश्वकर्मा के पुत्र सुनील की शादी 11 दिसंबर 2022 को कुलपहाड़ निवासी रामनरेश विश्वकर्मा की बेटी प्रियंका विश्वकर्मा के साथ हुई थी। शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते प्रियंका ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रियंका के पिता रामनरेश विश्वकर्मा ने बताया कि बेटी की शादी में उन्होंने ससुराल वालों को उपहार स्वरूप 5 लाख रुपए नगद, सोनी-चांदी के गहने और कपड़े दिए थे, लेकिन ससुराल वालों द्वारा चार पहिया वाहन की मांग की जा रही थी। रामनरेश का आरोप है कि यही मांग पूरी न होने के कारण प्रियंका के ससुर डालचंद्र, पति सुनील, सास रामदेवी और ननद खुशबू ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है। उनके अनुसार शुक्रवार की देर रात घर में विवाद हुआ, जिसके बाद प्रियंका ने फोन लगाकर उन्हें जानकारी दी थी। सुबह उन्हें सूचना मिली कि प्रियंका ने आत्महत्या कर ली है।
मौके पर पहुंचे सौंरा चौकी प्रभारी ने घटना की जानकारी महोबकंठ थाना एसएचओ को दी। जिसके बाद कुलपहाड़ तहसीलदार, कुलपहाड़ सीईओ रविकांत गौर और फॉरेंसिक टीम मौके पर आई। तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीईओ रविकांत गौर ने बताया कि मृतिका के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here