Home डेली न्यूज़ पति ने बिना तलाक के रचाई दूसरी शादी

पति ने बिना तलाक के रचाई दूसरी शादी

52
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। एक विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर की गई अमानवीय प्रताडऩा का मामला सामने आया है। पीडि़ता का आरोप है कि बीमारी के दौरान उसे धोखे से ऐसी जहरीली औषधि खिला दी गई, जिससे उसकी आंखों की रोशनी लगभग पूरी तरह चली गई और वह दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर हो गई। शारीरिक रूप से अक्षम होने के बाद उसके साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि उसके पति ने कानून को ताक पर रखकर बिना तलाक लिए दूसरी महिला से विवाह कर लिया।
यह मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर शहर की कमला कॉलोनी का है, जहाँ की रहने वाली पीडि़ता हेमलता उर्फ इमरत पुत्री भागीरथ साहू ने अपने पति तथा ससुराल वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की मांग की है। हेमलता ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2021 में ग्राम सूरजपुरा निवासी लक्ष्मन उर्फ राकेश साहू के साथ संपन्न हुआ था, लेकिन विवाह के कुछ समय बाद ही ससुर कल्लू साहू, सास हल्की बाई उर्फ प्यारी बाई और मामा ससुर कल्लू द्वारा दो लाख रुपये की अतिरिक्त राशि की मांग की जाने लगी। विवाहिता का संगीन आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे प्रताडि़त किया गया और बीमारी के समय उसे कोई संदिग्ध दवा खिलाई गई, जिससे उसकी आंखों की रोशनी 99 प्रतिशत तक चली गई। पीडि़ता ने यह भी बताया कि उससे धोखे से न्यायालयीन दस्तावेजों पर अंगूठा लगवाया गया और उसके पति ने राजकुमारी नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। अगस्त माह में शिकायत के बाद समझौते का भरोसा दिया गया था, लेकिन उसके पति और दूसरी पत्नी ने मिलकर पीडि़ता के साथ पुन: मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here