Home डेली न्यूज़ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: छतरपुर से 250 यात्री रामेश्वरम् रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: छतरपुर से 250 यात्री रामेश्वरम् रवाना

124
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सोमवार को छतरपुर रेलवे स्टेशन से जिले के 250 तीर्थ यात्रियों को गाजे-बाजे के साथ रामेश्वरम् के लिए रवाना किया गया। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर ललिता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्रिहोत्री, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, नपा सीएमओ माधुरी शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।इस अवसर पर विधायक ललिता यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से बुजुर्गों को सुविधाजनक एवं सम्मानजनक तीर्थ यात्रा का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पहले तीर्थयात्रा पर जाते समय परिवार और मोहल्ले के लोग गाजे-बाजे के साथ बुजुर्गों को विदा करते थे, वही परंपरा आज सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना के जरिए फिर से जीवंत हो रही है। विधायक ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की यह योजना महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों सहित सभी वर्गों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है, जिससे वे बिना आर्थिक बोझ के तीर्थों के दर्शन कर पा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान यात्रियों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।विधायक ने तीर्थ यात्रियों को पहनाई मालामुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जानकी निवास मंदिर बिजावर से रामेश्वरम और मदुरई के लिए विधायक राजेश शुक्ला ने माला पहनाकर 6 तीर्थ यात्रियों को रवाना किया। सुबह सात बजे सभी 6 तीर्थ यात्री रवाना हुए। इस मौके पर विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत हर वर्ष हजारों की संख्या में लोग इस योजना के तहत तीर्थ दर्शन कर रहे हैं। इस योजना के तहत आज बिजावर से 6 लोगों को रवाना किया गया है। इस मौके पर नगर परिषद के सीएमओ, विधायक क्लब के 50 लोगों ने तीर्थ यात्रियों को रवाना करने पहुँचे और सभी ने तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएँ दीं। तीर्थ दर्शन के लिए जाने वालों में मठु प्रजापति, भागवती प्रजापति, राजकिशोर सोनी, भूपेंद्र सिंह परिहार, भरोसा पटेल, रामगोपाल विश्वकर्मा शामिल हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here