Home डेली न्यूज़ थाना हरपालपुर में खाद के टोकन को लेकर किसानों का हंगामा

थाना हरपालपुर में खाद के टोकन को लेकर किसानों का हंगामा

27
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। नगर में सोमवार सुबह खाद के टोकन को लेकर भारी विवाद की स्थिति बन गई। किसानों को समय पर टोकन न मिलने से उनका आक्रोश इतना बढ़ गया कि उन्होंने थाना परिसर हरपालपुर के बाहर ही जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में किसान सुबह 6 बजे से लाइन में खड़े थे, लेकिन टोकन वितरण शुरू न होने से वे भड़क उठे। झांसी-मिर्जापुर एनएच 76 नेशनल हाईवे के किनारे किसानों की भीड़ बढ़ती गई, जिससे लंबा जाम लग गया। किसानों का आरोप था कि पुलिस और खाद समितियों के कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं तथा मुँह देखकर टोकन दे रहे हैं, वहीं कई किसानों का कहना था कि घंटों लाइन लगाने के बाद भी उन्हें टोकन नहीं मिला, जिससे उनकी फसल प्रभावित हो रही है। भीड़ इतनी बढ़ गई कि हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी संजय राय ने किसानों से संवाद कर स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने किसानों को शांत कराते हुए जाम खुलवाया और तुरंत टोकन वितरण शुरू कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक 1300 से अधिक टोकन वितरित किए जा चुके हैं और शेष टोकन भी जल्द ही किसानों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी किसान को खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी को टोकन मिलेगा।पुलिस की समझाइश और तत्परता के बाद जाम खुलने से यातायात बहाल हुआ। किसानों ने भी आश्वासन मिलने पर विरोध समाप्त कर दिया। हालांकि किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खाद वितरण की व्यवस्था पारदर्शी हो, ताकि भविष्य में उन्हें ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।बमीठा में किसानों ने किया चक्काजाम, विधायक ने दी समझाइशविश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में एक और जहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विभागों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर खजुराहो से कुछ दूरी पर स्थित बमीठा कस्बे में खाद के लिए परेशान किसानों ने चक्का जाम कर दिया है। यूरिया खाद की भारी किल्लत से परेशान किसानों ने सोमवार सुबह नेशनल हाइवे 39 पर जाम लगा दिया। किसानों का आरोप है कि लगातार कई दिनों से खाद नहीं मिल रही, जिसकी वजह से फसलों पर संकट खड़ा हो गया है। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटेरिया ने किसानों से चर्चा कर जाम खुलवाया। एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारियों और भारी पुलिस बल को भी मौके पर तैनात किया गया। बताया जा रहा है कि खजुराहो में मुख्यमंत्री की कैबिनेट बैठक के चलते प्रशासन पूरी सतर्कता से खाद वितरण व्यवस्था में जुटा हुआ है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here