Home डेली न्यूज़ बकस्वाहा-छतरपुर मार्ग पर कंटेनर और ट्रक की भिड़ंत, स्टेट हाईवे तीन घंटे...

बकस्वाहा-छतरपुर मार्ग पर कंटेनर और ट्रक की भिड़ंत, स्टेट हाईवे तीन घंटे से बंद

27
0
Jeevan Ayurveda

बक्स्वाहा। बकस्वाहा से करीब चार किलोमीटर दूर छतरपुर मार्ग पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। कच्चे तेल से भरा कंटेनर और परचून सामग्री से लदा ट्रक आमने-सामने टकरा गए। हादसे के बाद कंटेनर से निकला तेल पूरे सड़क पर फैल गया और बहते हुए किनारे के खेतों तक जा पहुंचा। दोनों क्षतिग्रस्त वाहन सड़क पर ही गिर जाने से स्टेट हाईवे करीब तीन घंटे से पूरी तरह बंद है। वहीं राहत की बात ये रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।सूचना मिलते ही बकस्वाहा पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क को सुचारू करने का प्रयास जारी है। परचून से भरा कंटेनर दिल्ली से संबलपुर (उड़ीसा) जा रहा था, जबकि कच्चे तेल से भरा टैंकर भिलाई से गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश) की ओर जा रहा था। हादसे में सड़क किनारे स्थित किसान लक्ष्मीनारायण यादव, निवासी डंगरई, के लगभग 5 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल तेल फैलने से खराब हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं दोनों भारी वाहनों के नुकसान से भी लाखों की क्षति बताई जा रही है।

Hu hu hu hu hu I bo ph

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here