Home डेली न्यूज़ पूरी हुई जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की तैयारी

पूरी हुई जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की तैयारी

129
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला अधिवक्ता संघ के आगामी चुनाव के लिए वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। स्टेट बार काउंसिल, जबलपुर के निर्देश पर चुनाव संपन्न कराने की प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढ़ रही है। शुरुआत में नाम न होने या त्रुटि संबंधी कुछ आपत्तियां आई थीं, जिनका निराकरण कर दिया गया है। अब कुल 934 अधिवक्ताओं को मतदान के लिए योग्य घोषित किया गया है, जो 19 दिसंबर को होने वाले चुनाव में मतदान करेंगे।अधिवक्ता रवि पांडे ने बताया कि स्टेट बार काउंसिल जबलपुर के द्वारा एक तदर्थ समिति बनाकर जिला समिति के चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि समिति ने सबसे पहले वोटर लिस्ट बनाई है, जिसमें 35 लोगों के नाम न होने अथवा त्रुटि होने की आपत्तियां लगाई गई थीं, जिनका विधिवत निराकरण कर दिया गया है। अब कुल 934 लोगों को वोटर बनाया गया है, जो 19 दिसंबर को होने वाले मतदान में भाग लेंगे। मतदान के दिन वोटर कार्ड लाना अनिवार्य होगा। रवि पांडे ने आगे बताया कि वोटर लिस्ट प्रकाशित हो चुकी है, अब उसमें कोई संशोधन नहीं होगा, और अगले दो-तीन दिन में आगे का कार्यक्रम घोषित होगा, जिसमें फार्म भरने, प्रचार करने की तिथि आदि शामिल होगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here