Home डेली न्यूज़ ब्लड डोनेशन कैंप में 130 एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान

ब्लड डोनेशन कैंप में 130 एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान

141
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पन्ना रोड स्थित 25 एमपी एनसीसी बटालियन में एचडीएफसी बैंक के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बटालियन के 130 छात्र-छात्राओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इसके साथ ही छतरपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी कैडेट्स का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया, जिसमें बच्चों का हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर सहित अन्य जांचें शामिल रहीं।कार्यक्रम के दौरान कर्नल योगेश कुमार गांधी, एचडीएफसी बैंक के मैनेजर सौरभ पाठक, अमित चानना, खुशदीप सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। रक्तदान करने वाले कैडेट्स ने कहा कि उनके द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है और रक्तदान स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here