Home डेली न्यूज़ नपा के सफाई कर्मियों ने सर्वसम्मति से चुना नया अध्यक्ष

नपा के सफाई कर्मियों ने सर्वसम्मति से चुना नया अध्यक्ष

64
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नगर पालिका के सफाई कर्मियों की बैठक बुधवार को स्थानीय ऑडिटोरियम में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया। महिला सफाई कर्मियों ने बताया है कि एरियस और वेतन न मिलने पर नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौपा था लेकिन जो पूर्व अध्यक्ष थे उन्होंने समस्या को गम्भीरता से नही लिया था जिसके बाद सफाई कर्मियों में नाराजगी भी थी उसके बाद लंबे समय से चली आ रही समस्याओं और नेतृत्व में बदलाव की मांग के बीच सभी कर्मियों ने सर्वसम्मति से लखन वाल्मीकि को अपना नया अध्यक्ष चुन लिया। चयन की घोषणा होते ही उपस्थित कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया और अपनी शुभकामनाएं दीं।नवनिर्वाचित अध्यक्ष लखन वाल्मीकि ने बताया कि नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का वेतन पिछले डेढ़ माह से लंबित है, जिसके कारण कर्मचारियों में गहरी नाराजग़ी थी। वेतन न मिलने पर समय-समय पर कर्मचारियों ने विरोध भी दर्ज कराया, लेकिन पूर्व अध्यक्ष द्वारा इस मुद्दे को गंभीरता से न लेने से स्थिति और बिगड़ गई। कर्मचारियों के अनुसार उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर न होने से वे स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे थे।कर्मचारियों ने बताया कि लखन वाल्मीकि लंबे समय से उनकी समस्याओं को समझते हुए निरंतर प्रयासरत रहे हैं। इसी भरोसे के आधार पर सभी ने उन्हें एक स्वर में अपना अध्यक्ष चुना है। चयन के बाद वातावरण में उत्साह और भरोसे का माहौल दिखाई दिया। लखन वाल्मीकि ने आश्वासन दिया कि वेतन सहित अन्य लंबित मुद्दों को नगर पालिका प्रशासन के समक्ष गंभीरता से उठाया जाएगा और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। नए अध्यक्ष के चयन के बाद सफाई कर्मचारियों में नए नेतृत्व को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here