Home डेली न्यूज़ तलैया में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो लोगों की डूबने से मौत, परिजनों ने...

तलैया में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो लोगों की डूबने से मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

92
0
Jeevan Ayurveda

। थाना सटई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विजयपुर के पास बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ एक तलैया में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीनदयाल राजपूत (40) निवासी बरापुरवा और बबलू राजपूत (35) निवासी छापर के रूप में हुई है। दोनों बुधवार रात गाँव से मातगुवां खाद लेने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। बाद में ग्रामीणों को तलैया में पलटे ट्रैक्टर के पास दोनों के शव मिले।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सटई अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में यह मामला वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से हुई दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालाँकि मृतकों के परिजन इसे हादसा मानने से इनकार कर रहे हैं। मृतक दीनदयाल के चाचा राजू राजपूत ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि एक दिन पहले विवाद हुआ था और संभवत: किसी ने हत्या कर ट्रैक्टर पलटा दिया। परिजनों ने कुछ ग्रामीणों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मौके पर हंगामा भी किया। थाना प्रभारी रूपनारायण पटैरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से हुई दुर्घटना लग रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here