Home डेली न्यूज़ बिजावर में जुआ के दो फड़ों पर छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार

बिजावर में जुआ के दो फड़ों पर छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार

72
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बिजावर के खटक्याना मोहल्ला और नायताल रोड में चल रहे दो जुआ फड़ों पर बीती रात पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने 12 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा और उनके पास से 72,840 रुपये नकद, 6 दोपहिया वाहन तथा ताश की गड्डियां बरामद कीं, जिनकी कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।पुलिस को सूचना मिली थी कि खटक्याना मोहल्ला में चार लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ऊदल कुशवाहा, खालिक सौदागर, पप्पू उर्फ पवित्र राय और इमरान खान को पकड़ा, जिनके पास से 60,250 रुपये नकद और तीन बाइक बरामद हुईं। इसी तरह नायताल रोड पर महिपाल यादव, प्रहलाद साहू, सोनू साहू, हीरालाल साहू, कुलदीप गर्ग, रामचरन साहू, परमलाल साहू और राममिलन कुशवाहा सहित आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 12,590 रुपये और तीन बाइक जब्त की गईं। सभी अभियुक्त बिजावर के विभिन्न वार्डों के निवासी हैं। विवेचना जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here