Home डेली न्यूज़ शिक्षक अभिभावकों से संपर्क कर शाला में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाएं

शिक्षक अभिभावकों से संपर्क कर शाला में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाएं

94
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मंगलवार को बड़ामलहरा अंतर्गत ग्राम वीरों के शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नम: शिवाय अरजरिया, एसडीएम आयुष जैन, जनपद सीईओ ईश्वर सिंह वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर श्री जैसवाल ने शाला में शिक्षकों की सार्थक ऐप पर एवं बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर में उपस्थिति जांची। शाला में छात्रों की संख्या अत्यंत न्यून होने पर नाराजगी व्यक्त की और छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए शिक्षकों को छात्रों के अभिभावकों से संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए और उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कक्षा 7वीं एवं 8वीं के छात्रों के साथ संवाद भी स्थापित किया और उनको मिलने वाले मध्याह्न भोजन एवं गणवेश के पैसे प्राप्त हो रहे या नहीं इसके बारे में छात्रों से पूछा। जिसमें छात्रों द्वारा बताया गया कि 600 रुपए खातों में गणवेश हेतु प्राप्त हो रहे है। कलेक्टर ने शिक्षकों से कहा कि छात्र शाला में ड्रेस पहनकर आएं। साथ ही कलेक्टर ने कक्षा 7 वीं के छात्र राजाराम लोधी से बात करते हुए उन्हें गुणनखंड करना सिखाया और कक्षा 8 वीं को छात्र सरोज रजक से आकाश का पर्यायवाची, छात्र ज्योति आदिवासी से अश्व का पर्यायवाची पूछा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here