Home डेली न्यूज़ दबंगों ने दलित महिला के घर घुसकर की मारपीट, पुलिस ने किया...

दबंगों ने दलित महिला के घर घुसकर की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज

55
0
Jeevan Ayurveda

थाना सटई क्षेत्र के ग्राम नंदगाय बट्टयन में दबंगों द्वारा एक दलित किसान महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने पुलिस थाने पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की पूरी आपबीती सुनाई।दलित महिला भारती अहिरवार ने बताया कि बीती शाम गांव के ही दबंग सत्यजीत यादव और पुष्पा यादव मेरे घर में जबरन घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता के पति छन्नू अहिरवार ने बताया कि घटना के समय वह खेत पर थे। शाम को घर आने पर पत्नी से पूरी घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि दबंगों द्वारा उनकी पत्नी के साथ न केवल अभद्रता की गई, बल्कि जातिगत टिप्पणी करते हुए अपमानित भी किया गया। छन्नू अहिरवार ने सटई थाने पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई और शासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी रूपनारायण पटैरिया ने बताया कि महिला के कथन के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here