Home डेली न्यूज़ ग्राम पंचायत ज्योराहा में शासकीय भूमि पर दबंगों का अवैध कब्जा


ग्राम पंचायत ज्योराहा में शासकीय भूमि पर दबंगों का अवैध कब्जा

69
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। लवकुशनगर जनपद की ग्राम पंचायत ज्योराहा की सरपंच ने पंचायत में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन देकर त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।
श्रीमती मिथलेश सिंह, सरपंच, ग्राम पंचायत ज्योराहा ने अनुविभागीय अधिकारी, लवकुशनगर तहसील, जिला छतरपुर को आवेदन देकर बताया कि खसरा नंबर 1379, 1381/1, 1355, 1354, और 1381/1/2, जिनका रकबा क्रमश: 0.364, 2.257, 0.486, 0.575, और 1.070 हेक्टेयर है, जिस पर ग्राम के ही दिनेश सिंह पिता हीरा सिंह और सुरेश सिंह पिता हीरा सिंह द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। यह शासकीय भूमि मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं के तहत ग्राम पंचायत के विकास कार्यों और शासकीय भवनों के निर्माण के लिए आवश्यक है। अवैध कब्जे के कारण ये कार्य पूरी तरह बाधित हैं। मिथलेश सिंह ने गुरुवार को दिए आवेदन में अनुरोध किया कि उक्त खसरा नंबरों से अवैध कब्जा हटवाकर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को सुचारू करने के लिए त्वरित और न्यायोचित कार्रवाई की जाए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here