Home डेली न्यूज़ सनातन एकता पदयात्रा की सफलता की कामना लेकर दो भक्त कर रहे...

सनातन एकता पदयात्रा की सफलता की कामना लेकर दो भक्त कर रहे दंड यात्रा

68
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिद्धपीठ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अगले माह नवंबर में देश की राजधानी दिल्ली से श्रीधाम वृंदावन तक सनातन एकता पदयात्रा निकाल रहे हैं, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उनकी इस यात्रा को न सिर्फ बुंदेलखंड बल्कि पूरे देश के लोगों का समर्थन मिल रहा है। ऐसे ही दो भक्त हैं मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के ग्राम देवरी बमनऊ के भागचंद अहिरवार और ओमप्रकाश अहिरवार जो अपने गांव से दंड यात्रा करते हुए बागेश्वर धाम जा रहे हैं।
शनिवार को यह दंडयात्रा छतरपुर पहुंची जहां भागचंद अहिरवार और ओमप्रकाश अहिरवार ने बताया कि वे पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा के समर्थन में यह कठिन दंड यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गत 25 सितंबर को उन्होंने आने गांव से दंड यात्रा शुरु की थी। उनके साथ गांव के ही कुछ अन्य लोग भी पैदल चल रहे हैं। भागचंद अहिरवार ने कहा कि वे आज बागेश्वर धाम पहुंचकर बालाजी से सनातन एकता पदयात्रा की सफलता के लिए कामना करेंगे। वहीं ओमप्रकाश अहिरवार ने कहा कि वे सनातन एकता पदयात्रा की सफलता की कामना के साथ-साथ बागेश्वर बालाजी और पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दर्शनों की अभिलाषा के साथ यह दंडयात्रा कर रहे हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here