Home डेली न्यूज़ अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की दात्री हैं कात्यायनी माता: धीरेंद्र शास्त्री

अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की दात्री हैं कात्यायनी माता: धीरेंद्र शास्त्री

77
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बागेश्वर धाम में नवरात्रि के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन किये जा रहे हैं। बागेश्वर धाम पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विश्व कल्याण और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए 9 दिनों की साधना में लीन हैं। इसी साधना के बीच दोपहर में एक से चार बजे तक बागेश्वर धाम के भक्तों को वे देवी की महिमा सुना रहे हैं। देवी मां के छठवें रूप कात्यायनी माता के रूप का वर्णन करते हुए बागेश्वर महाराज ने कहा कि माता कात्यायनी अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष को देने वाली है। महाराज श्री ने कहा कि जो इस संसार में अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की कामना करता है उसे माता कात्यायनी की पूजा करनी चाहिए। माता के षष्टम रूप की पूजा करने से यह सभी प्राप्त हो जाते हैं। महाराज श्री ने कहा कि परमात्मा के भरोसे चलने वालों की व्यवस्था स्वयं परमात्मा करते हैं। शनिवार का दिन होने के कारण महाराज श्री के दर्शन के लिए हजारों लोगों की लंबी कतार देखने को मिली। महाराज श्री के साथ हनुमानगढ़ी अयोध्या जी के  महंत राजू दास महाराज उपस्थित रहे।
जिन्होंने देश के लिए सनातन की ध्वजा उठाई हम उनके साथ हैं: साध्वी जी
बागेश्वर धाम आई पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बालाजी का आशीर्वाद लेते हुए महाराज श्री का भी आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि महाराज श्री ऐसे तपस्वी और त्यागी है जिन्होंने इस देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए सनातन की ध्वजा उठाई है। हम उनके साथ जरूर चलेंगे। उन्होंने बालाजी से प्रार्थना की कि महाराज श्री का यह संकल्प जल्द पूरा हो। आपके संकल्प लेने से ऐसा लगता है जैसे हनुमान जी समुद्र के किनारे राम जी के संकल्प को पूरा करने के लिए लंका गए और विजय प्राप्त कर वापस आए। आपका भी यह कार्य हनुमान जी की कृपा से पूरा होगा।
सांसद मनोज तिवारी ने गाए देवी भजन
दिल्ली के सांसद एवं बागेश्वर बगिया के पुष्प मनोज तिवारी महाराज श्री के हर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देते हैं। इसी क्रम में श्री तिवारी विगत रोज बागेश्वर धाम आए और उन्होंने गीतों के माध्यम से देवी माता की आराधना की। बागेश्वर धाम के सांस्कृतिक मंच से उन्होंने एक से बढ़कर एक देवी गीतों की प्रस्तुति दी। उपस्थित जन सैलाब मंत्रमुग्ध हो गया। श्री तिवारी ने कहा कि हनुमान जी की कृपा से बागेश्वर महाराज को पूरी दुनिया में बुलाया जा रहा है। दुबई एक ऐसा स्थान है जहां भगवा वस्त्र नहीं ले जा सकते थे लेकिन महाराज जी वहां सत्संग करके आए हैं, इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।
श्री राम विवाह, राम वनवास और केवट संवाद की लीला हुई मंचित
बागेश्वर धाम में रात्रि के समय रामलीला का मंचन किया जाता है। बीती रात भगवान श्री राम के विवाह के साथ-साथ राम वन गमन और केवट संवाद की लीला का मंचन किया गया। यहां आए कलाकारों के द्वारा अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया जा रहा है। कौशल किशोर शास्त्री ने बताया कि रामलीला के सभी पात्र अपनी अपनी अभिनय कला प्रदर्शित कर रहे हैं। उपस्थित लोग रामलीला का मंचन देखकर आनंदित हो रहे हैं।
नर्मदा पुरम कमिश्नर ने सपत्नीक शतचंडी यज्ञ में दी आहुतियां
बागेश्वर धाम में बनारस से आए ब्राह्मणों द्वारा शतचंडी महायज्ञ कराया जा रहा है। इस यज्ञ के सातवें दिन छतरपुर में पूर्व में कलेक्टर रहे व वर्तमान नर्मदापुरम कमिश्नर उमाकांत उमराव ने सपत्नीक आहुतियां दी। जनकल्याण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी जा रही है। सुबह से शतचंडी यज्ञ किया जाता है जिसमें पूर्व से निर्धारित किए गए यजमान हवन करते हैं। संकल्पित यजमानों द्वारा ही हवन किया जा रहा है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी आहुतियां देने पहुंचे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here