Home डेली न्यूज़ डीसेंट इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने किया मतदान हेतु जागृति अभियान

डीसेंट इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने किया मतदान हेतु जागृति अभियान

26
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सरकार द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान को समर्थन देते हुए आज डीसेंट इंग्लिश स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने प्राचार्य व शिक्षकों के साथ मिलकर मतदाता जागरूकता अभियान की एक रैली का आयोजन किया। इसमें छतरपुर जिले के जन सामान्य को प्रेरित करते हुए कहा गया कि आने वाले मतदान दिवस अर्थात 26 अप्रैल को अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अशोक दुबे  व श्रीमती मयूरी दुबे ने स्कूल परिसर से ही बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए रैली का शुभारंभ किया।
विद्यालय क्रमांक 1 के पास से होते हुए यह रैली छत्रसाल चौराहे से गुजरते हुए मुख्य मार्ग से होकर अपने स्कूल वापस आ गई। अशोक दुबे ने इस अवसर पर प्रत्येक वयस्क को मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया। इसमें एक ओर जहां लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया गया वहीं दूसरी ओर बच्चों में भी इस भावना का उदय हुआ कि मतदान एक अति आवश्यक कार्य है। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती श्रद्धा नगाइच में उनके सहयोगी  प्रदीप त्रिपाठी, मनीष तिवारी, विशाल देशभ्रातर, दीपक राय, केपी सिंह, श्वेता रावत, साक्षी गुप्ता, अनामिका चौरसिया, दिवाकर यादव, उमंग चतुर्वेदी, अर्पण असाटी आदि ने इस रैली में बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर जन आंदोलन को प्रभावी बनाया। इस अवसर पर प्राचार्य राजीव जैन ने लोकतंत्र के इस महान पर्व के अवसर पर जन सामान्य को अपने एक वोट के महत्व का समझाया। आज ही स्कूल में 2 दिवसीय पृथ्वी दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here