Home डेली न्यूज़ नवीन तहसील नगर एवं एसडीएम कार्यालय का हुआ शुभारंभ

नवीन तहसील नगर एवं एसडीएम कार्यालय का हुआ शुभारंभ

59
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नवीन तहसील नगर कार्यालय एवं एसडीएम कार्यालय छतरपुर का शनिवार को विधायक ललिता यादव ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन कर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान एसडीएम अखिल राठौर, तहसीलदार पीयूष दीक्षित सहित, राजस्व के अधिकारी कर्मचारी, अधिवक्ता, पत्रकार बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विधायक श्रीमती यादव ने तहसील नगर कार्यालय एवं एसडीएम कार्यालय का भ्रमण किया और कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इस भवन का पहले ही लोकार्पण किया जा चुका है। आज विधि विधान और पूजापाठ के आयोजन से नए भवन का शुभारंभ किया गया है। यहां जल्द ही शिफ्टिंग होने के साथ तहसील का कार्य शुरू हो जाएगा। साथ ही आमजन की समस्याओं का बेहतर ढंग से समाधान होगा और उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा इस भवन में आमजनता की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here