Home डेली न्यूज़ प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर बक्सवाहा में स्वच्छता अभियान, अभिषेक व प्रसाद वितरण

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर बक्सवाहा में स्वच्छता अभियान, अभिषेक व प्रसाद वितरण

75
0
Jeevan Ayurveda

बक्सवाहा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आज पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सेवा पखवाड़ा शुभारंभ के अवसर पर भाजपा मंडल बक्सवाहा द्वारा नगर के महेंद्र सागर तालाब परिसर में भव्य स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह से ही पार्टी पदाधिकारी और नगर परिषद का अमला तालाब और मंदिर परिसर की सफाई में जुटा रहा। इस दौरान शंकर भगवान मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक किया गया और प्रसाद वितरण कर लोगों को सेवा और स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप खरे, तहसीलदार भरत पांडेय, नगर परिषद सीएमओ नेहा शर्मा, जनपद अध्यक्ष मोती यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष अभय फट्टा, मंडल उपाध्यक्ष भलभद्र राय, कपिल तिवारी, लकी राय, युवा मोर्चा महामंत्री प्रियांशु रावत, बीरमपुरा सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र बासुदेव, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, नगर परिषद के सफाई कर्मचारी और स्टाफ मौजूद रहे।
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन-कल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मोदी जी ने देश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है और ‘स्वच्छ भारत अभियानÓ जैसी योजनाओं से जन-आंदोलन खड़ा किया है। इसी कड़ी में सेवा पखवाड़ा की शुरुआत हर नागरिक को समाजसेवा और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का एक संकल्प है।
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने तालाब परिसर में वृक्षारोपण कर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद आम नागरिकों ने भी मोदी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और बक्सवाहा को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here