Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में उदयपुर के डॉ बनवारी पारीक नवल को मिला स्वर्गीय पन्नालाल...

टीकमगढ़ में उदयपुर के डॉ बनवारी पारीक नवल को मिला स्वर्गीय पन्नालाल नामदेव स्मृति साहित्य सम्मान-2025 कवि सम्मेलन में राजस्थान, उप्र और मप्र के कवियों ने मचाई धूम

190
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। मप्र लेखक संघ जिला इकाई टीकमगढ़ के जिलाध्यक्ष राजीव नामदेव राना लिधौरी के दादाजी की स्मृति में मिलने वाला स्वर्गीय श्री पन्ना लाल नामदेव 12वीें स्मृति साहित्य सम्मान-2025 इस साल उदयपुर राजस्थान के डॉ बनवारी पारीक नवल को उनके लघुकथा संग्रह यादों का झरोखां के लिए प्रदान किया गया। जिसके तहत उन्हें सम्मान राशि 1100 रूपए नगद, सम्मान पत्र स्मृति चिह्न, शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजीव नामदेव राना लिधौरी द्वारा संपादित जिले से प्रकाशित एक मात्र साहित्यिक पत्रिका आकांक्षा के बीसवें अंक-2025 एवं यदुकुल नंदन खरे की कृति ऐसा भी होता है का विमोचन किया गया। संयोजक राना लिधौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मान समारोह में आयोजित कवि सम्मेलन में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश एवं राजस्थान से चयनित ख्याति प्राप्त कवियों आमंत्रित शानदार काव्य पाठ किया। जिसमें प्रमुख रूप से डॉ बनवारी पारीक नवल, उदयपुर राजस्थान, जगदीश सिंह राव विस्वास लोक, उदयपुर राजस्थान, विनोद मिश्र सुरमणि दतिया, आमिल हबीबी छतरपुर, बृंदावन राय सरल सागर, बाल किशन जोशी राठ, रामानंद पाठक नंद निवाड़ी, गोविन्द सिंह गिदबाहा ललितपुर उप्र, प्रमोद मिश्रा बल्देवगढ़, डॉ डीके सोनी बड़ा मलेहरा, राम सहाय राय रामगढ़, महेन्द्र चौधरी जतारा यदकुल नंदन खरे बल्देवगढ़ आदि कवियों शमां बांध दिया। इनके अलावा स्थानीय कवि भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं का आनंदित करेंगे। गरिमामय समारोह की अध्यक्षता डॉ बनवारी पारीक नवल उदयपुर राजस्थान ने की मुख्य अतिथि के रूप में विनोद मिश्र सुरमणि दतिया, एवं विशिष्ट अतिथि जगदीश सिंह राव विस्वास लोक उदयपुर राजस्थान, रामानंद पाठक नंद नैगुवाँ निवाड़ी, यदकुल नंदन खरे बल्देवगढ़ रहे। कार्यक्रम का संचालन वीरेन्द्र चंसौरिया ने किया तथा सभी का आभार अध्यक्ष व संयोजक राजीव नामदेव राना लिधौरी ने व्यक्त किया। तीन घंटे तक कवियों ने श्रोताओं को बांधे रखा।
अब तक इन्हें किया गया सम्मानित-
कार्यक्रम के संचालक राजीव नामदेव ने बताया कि अब तक यह सम्मान नवीन खण्डेलवाल इंदौर, डॉ रूखसाना सिद्दीकी टीकमगढ़, गोपाल कौशल नागदा, देवेन्द्र कुमार मिश्रा छिन्दवाढ़ा, डॉ गौरीशंकर उपाध्याय झाँसी उप्र, डॉ राज गोस्वामी दतिया, गोकुल सोनी भोपाल, कुशलेन्द्र श्रीवास्तव गाडरवारा, चोबा राम बादल उन्हेन छत्तीसगढ़, डॉ एमएल प्रभाकर पृथ्वीपुऱ एवं गोविन्द पाल भिलाई़ छत्तीसगढ़ को प्रदान किया जा चुका है। इसी क्रम में स्वर्गीय रूपा बाई नामदेव 11वीं स्मृति साहित्य सम्मान-2025 बुन्देली कवि रामानंद पाठक नंद नैगुवाँ निवाड़ी को बुंदेली साहित्य के क्षेत्र के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। श्री खरे स्मृति प्रथम साहित्य सम्मान-2025 दतिया के विनोद मिश्र सुरमणि को उनकी कृत चतेउर के लिए प्रदान किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here