Home डेली न्यूज़ ट्रक के नीचे सो रहे चालक की बाल-बाल बची जान…!

ट्रक के नीचे सो रहे चालक की बाल-बाल बची जान…!

72
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के महोबा रोड पर एक ट्रक ड्राइवर, हाईवे पर ट्रक के नीचे सो रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल सोते वक्त ड्राइवर का आधा शरीर हाईवे पर आ गया था और बगल से वाहन निकल रहे थे। राहगीरों ने जब यह नजारा देखा तो तुरंत चालक को जगाकर संभावित हादसे को टाल दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक महोबा रोड पर ब्रिज के पास ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 6309 का चालक गोविंद कुशवाहा अपने ट्रक के नीचे सो रहा था, इसी दौरान उसका आधा शरीर हाईवे पर आ गया, जहां से तेज रफ्तार वाहन गुजर रहे थे। कुछ राहगीरों ने जब इस जोखिम भरे दृश्य को देखा तो समझदारी दिखाते हुए उसे जगाया। चालक गोविंद कुशवाहा ने बताया कि अधिक थकावट के कारण वह अपने ट्रक के नीचे सो गया था। वहीं राहगीरों ने उसे इस तरह की लापरवाही न करने का समझाइश दी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here