Home डेली न्यूज़ रोटरी क्लब ने शिक्षक दिवस पर प्राध्यापकों का किया सम्मान

रोटरी क्लब ने शिक्षक दिवस पर प्राध्यापकों का किया सम्मान

60
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ने वरिष्ठ प्रोफेसर और उनकी जीवनसंगिनी का सम्मान कर उनकी सेवाओं को सराहा। यह आयोजन शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को समर्पित रहा, जिसमें क्लब के सदस्यों ने उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की।
रोटरी क्लब इंटरनेशनल की छतरपुर शाखा, डिस्ट्रिक्ट 3120 ने शिक्षक दिवस के मौके पर महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर सुमति प्रकाश जैन को शाल, श्रीफल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनकी जीवनसंगिनी प्रो. अर्चना जैन, जो विज्ञान संकाय की डीन हैं, को भी रोटरी क्लब ने सम्मानित किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन रामकुमार गुप्ता ने बताया कि प्रो. सुमति प्रकाश जैन एक समर्पित और कर्मठ शिक्षक हैं, जो शिक्षा, समाजसेवा और छात्रहित के कार्यों में हमेशा सक्रिय रहते हैं। उन्होंने गरीब बच्चों की शिक्षा में सहायता और जरूरतमंदों की मदद जैसे कार्यों से समाज में विशेष योगदान दिया है। रोटरी क्लब को उनके मार्गदर्शन और सहयोग से हमेशा प्रेरणा मिलती है। इस गरिमामय समारोह में क्लब के डायरेक्टर रोटेरियन मोहन बिलैया, रोटेरियन विवेक रूसिया (संचालक, नर्मदा हॉस्पिटल), पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन मुकेश सोनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here