Home डेली न्यूज़ हिंदू एकता और सनातन संस्कृति का संदेश देने की 650 किमी की...

हिंदू एकता और सनातन संस्कृति का संदेश देने की 650 किमी की पदयात्रा

33
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। प्रदेश के धार जिले से बागेश्वर धाम तक करीब 650 किलोमीटर की संस्कार संस्कृति कर्तव्य पथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने हिंदू एकता और हिंदू राष्ट्र के समर्थन में जोश के साथ कदम बढ़ाए हैं। यह पदयात्रा सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने और जात-पात के भेद को मिटाने का संदेश लेकर बागेश्वर धाम पहुंची है।
पदयात्रियों ने बताया कि धार जिले से शुरू हुई उनकी भव्य पदयात्रा छतरपुर के बागेश्वर धाम पहुंची है। इस दौरान जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई और हिंदू राष्ट्र के समर्थन में नारे लगाते हुए श्रद्धालु उत्साह के साथ आगे बढ़े। यात्रा के संयोजक राजू पंडित, नारायण पाटीदार, ओम प्रकाश पाटीदार, शुभम राय, भागीरथ, सुनील, लोमेश, सुनील बैरागी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा का हिस्सा बने। यह पदयात्रा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का प्रतीक है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here