Home डेली न्यूज़ जन्माष्टमी समारोह में शामिल होने आ सकते हैं मुख्यमंत्री

जन्माष्टमी समारोह में शामिल होने आ सकते हैं मुख्यमंत्री

40
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आगामी 31 अगस्त को जिला मुख्यालय पर विशाल कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन भी प्रस्तावित है। मंगलवार को छतरपुर विधायक ललिता यादव, कलेक्टर पार्थ जैसवाल और पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने आयोजन स्थल मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया।
विधायक ललिता यादव ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है। 31 अगस्त को होने वाले इस कार्यक्रम में विशाल शोभायात्रा और मंचीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि उक्त जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन प्रस्तावित है, जिससे आयोजन की भव्यता और अ?धिक बढ़ जाएगी। विधायक श्रीमती यादव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एक विशेष सौगात के रूप में भगवान कृष्ण धाम के भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया जाएगा। विधायक ने सभी धर्मप्रेमियों से अपील की कि वे इस आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here