दोपहर में मृतक प्रमोद का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद परिजन उसका शव लेकर मातगुवां पहुंचे, जहां थाने के सामने सागर-कानपुर हाईवे पर शव रखकर उनके द्वारा करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया गया। परिजनों की मांग थी कि मृतक के साथ मारपीट करने वाले हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर उस पर सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन की खबर मिलते ही छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी, बिजावर एसडीओपी और मातगुवां थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। काफी देर तक समझाइश दिए जाने के बाद परिजन सड़क से हट गए।
इनका कहना
चूंकि मृतक ने मौत से पहले ब्लड प्रेशर की दवा ली थी, जिस कारण से मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक और गुमटी संचालक के बीच हुए विवाद के पहलू की भी जांच की जा रही है।
अंकुर चौबे, थाना प्रभारी, मातगुवां









