Home डेली न्यूज़ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

71
0
Jeevan Ayurveda

दोपहर में मृतक प्रमोद का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद परिजन उसका शव लेकर मातगुवां पहुंचे, जहां थाने के सामने सागर-कानपुर हाईवे पर शव रखकर उनके द्वारा करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया गया। परिजनों की मांग थी कि मृतक के साथ मारपीट करने वाले हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर उस पर सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन की खबर मिलते ही छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी, बिजावर एसडीओपी और मातगुवां थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। काफी देर तक समझाइश दिए जाने के बाद परिजन सड़क से हट गए।
इनका कहना
चूंकि मृतक ने मौत से पहले ब्लड प्रेशर की दवा ली थी, जिस कारण से मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक और गुमटी संचालक के बीच हुए विवाद के पहलू की भी जांच की जा रही है।
अंकुर चौबे, थाना प्रभारी, मातगुवां

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here