छतरपुर की शिवनगर कॉलोनी स्थित बेहर के शंकर जी मंदिर में क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना को लेकर बीते रोज हवन-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने आहूति देकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति ने बताया कि कुछ समय पूर्व अज्ञात असमाजिक तत्वों ने मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसमें बाद धर्मप्रेमियों के सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया। जीर्णोद्धार कार्य संपन्न होने के उपरांत मंदिर में यह आयोजन रखा गया था। वैदिक आचार्यों ने विधि-विधान से हवन कराया और इसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।










