
छतरपुर। लोगों के स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहकर जागरूक करने वाली राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अनुसांगिक संस्था आरोग्य भारती का विगत रोज दशहरा मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। अटरा सरकार में आयोजित दशहरा मिलन कार्यक्रम के माध्यम से एक-दूसरे को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर एक संक्षिप्त जिला बैठक भी रखी गई। बैठक के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति लगातार जागरूक करने की बात दोहरायी। इस मौके पर आरोग्य भारती के विभाग संयोजक डॉ. सियाराम चौबे, जिला सचिव विकास चतुर्वेदी, सहसचिव राजकुमार बाजपेयी के अलावा अन्य सदस्यों में कमल अवस्थी, संजय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, राजू तिवारी, प्रकाश कठल, वीरेन्द्र सोनी, रविन्द्र शुक्ला, संतोष शर्मा, अम्बुज शर्मा, अवधेश द्विवेदी, महेश गिरि गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, अमित गौतम, गुड्डू त्रिवेदी, मनोज सिंह, पप्पू शुक्ला बारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।








