Home डेली न्यूज़ चर्चा का विषय बना छतरपुर नगर पालिका का सेल्फी प्वाइंट


चर्चा का विषय बना छतरपुर नगर पालिका का सेल्फी प्वाइंट

27
0
Jeevan Ayurveda


उक्त आयोजन के तहत छतरपुर नगर पालिका द्वारा छत्रसाल चौराहे पर बनाया गया सेल्फी प्वाइंट उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब बैरीकेड लगाकर इसे बंद कर दिया गया। दरअसल नगर पालिका द्वारा छत्रसाल चौराहे पर एक प्रदर्शनी और सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था, ताकि लोग यहां से तिरंगा खरीदने के बाद अपनी सेल्फी निकाल सकें। सुबह के वक्त कुछ देर तक यह प्रदर्शनी और सेल्फी प्वाइंट चालू था। कुछ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने यहां तस्वीरें भी खिंचवाई लेकिन इसके बाद जब आम लोग यहां पहुंचे तो सेल्फी प्वाइंट को बैरीकेड लगाकर बंद कर दिया गया, जिसके बाद तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। कुछ लोगों ने इसे सरकारी धन में सेंध लगाने का तरीका करार देते हएु नगर पालिका पर सवाल भी खड़े किए। हालांकि प्रदर्शनी चालू थी, जहां स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए तिरंगों की बिक्री होती रही। लोगों ने छोटे झंडों के लिए 15 रुपए और बड़े झंडों के लिए 25 रुपए वाली रसीद कटवाकर झंडे प्राप्त किए। सेल्फी प्वाइंट के मुद्दे पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी का जवाब लेने के लिए उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here