Home डेली न्यूज़ सस्ते दामों पर बेची जा रही थी चोरी की बाईक

सस्ते दामों पर बेची जा रही थी चोरी की बाईक

32
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले भर के थानों में प्राप्त हो रही बाईक चोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित की गई विशेष टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल उक्त टीम को जांच के दौरान एक स्थान पर सस्ते दामों में बाईक बेचे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की आधा दर्जन से अधिक बाईक बरामद की गई हैं। शनिवार को जिला मुख्यालय के पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में सीएसपी अरुण कुमार सोनी द्वारा उक्त मामले का खुलासा किया गया।
सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि माह सितंबर में छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजावर नाका और सिंचाई कॉलोनी से मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरु की गई। चोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा एक टीम गठित की गई जिसके द्वारा कबाड़ की दुकानों सहित अन्य स्थानों की निगरानी की जा रही थी। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर तकनीकि साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा था। इसी दौरान टीम को एक स्थान पर सस्ते दामों में मोटरसाईकिल बेचे जाने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने बाईक बेचने वाले संदेही को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में संदेही ने न केवल उक्त चोरियों को अंजाम देने की बात कबूल की बल्कि जिले के खजुराहो, ईशानगर, कोतवाली थाना क्षेत्र और उत्तरप्रदेश के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में भी चोरी करना स्वीकार किया। संदेही ने अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बताए जिसके बाद पुलिस ने गिरोह के दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया। सीएसपी श्री सोनी ने बताया कि पकड़े गए चोरों के नाम जयदेव पुत्र गणेश प्रसाद बाजपेई निवासी सटई रोड छतरपुर, कृष्णऔतार उर्फ हल्के पुत्र रति कुशवाहा निवासी नरसिंहगढ़पुरवा छतरपुर और वसीम पुत्र नसीम खान निवासी वार्ड क्रमांक 10 सटई हैं। आरोपी जयदेव बाजपेई पर चोरी, एनडीपीएस, आबकारी के 8 और कृष्णऔतार पर चोरी का अपराध पहले से भी दर्ज है। चोरों के कब्जे से चोरी की 7 मोटरसाईकिल और चोरी करते समय बाईक का लॉक तोडऩे में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण, चाबी के गुच्छे तथा पेंचकस भी बरामद किए गए हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here