Home डेली न्यूज़ हर-घर तिरंगा अभियान के तहत छतरपुर में निकली तिरंगा बाइक रैली


हर-घर तिरंगा अभियान के तहत छतरपुर में निकली तिरंगा बाइक रैली

30
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मं मंगलवार को हर-घर तिरंगा, हर-घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर विशाल तिरंगा बाईक रैली निकाली गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ शहरवासियों ने भाग लिया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के साथ मनाने का आवाहन किया।
रैली का शुभारंभ शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 से हुआ, जिसे अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा छत्रसाल चौराहा, चौक बाजार रोड, महल तिराहा, बड़ा तालाब, पुलिस लाइन होते हुए पुन: उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में संपन्न हुई। इस अवसर पर छतरपुर विधायक ललिता, नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एसडीएम अखिल राठौर, सीएमओ माधुरी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, श्रीकृष्णा यूनिवर्सिटी का स्टाफ, छात्र-छात्राओं सहित 25 अन्य विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए। डीजे पर बज रहे देशभक्ति के गीतों के साथ तिरंगा बाइक रैली ने आम नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करते हुए 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराने का संदेश दिया। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा जिले में ब्लॉक और जनपद स्तर पर भी तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय पर्व को भव्यता प्रदान करना और लोगों में देशप्रेम की भावना जागृत करना है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here